उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचेंगे। यहां उनके द्वारा लंभुआ ब्लॉक अंतर्गत सरौखीकला गांव में नवनिर्मित कमल सरोवर का लोकार्पण किया जाएगा। वो नौका विहार एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस सरोवर में भगवान राम की करीब 51 फिट ऊंची प्रतिमा जिसका वजन 12 क्विंतल है इसको स्थापित किया गया है।
भगवान राम की प्रतिमा की गई स्थापित।
जिले के अधिकारियों ने तैयारी का लिया जायजा डिप्टी CM केशव मौर्या के आगमन को लेकर DM रवीश गुप्ता, SP सोमेन वर्मा और CDO अतुल वत्स लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत सखौली में बने कमल सरोवर पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के विषय में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बताते चलें कि केशव मौर्य भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।
कलेक्ट्रेट में उद्यमियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित फ़ूड प्लाजा का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होंगे।
सरोवर में जाने वाले रास्ते को देखते DM-CDO।
बच्चों के लिए बनाया गया है किड्स जोन
गौरतलब रहे कि कमल सरोवर में लगी भगवान राम की प्रतिमा को अमेठी जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भेजा है। हाल ही में सुल्तानपुर दौरे पर आई सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कमल सरोवर’ को नजदीक से देखा था।
उन्होंने नौका विहार कर CDO व DM को शाबाशी भी दिया था। सखौली कला के इस कमल सरोवर तालाब में नौकायन की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले आदि से सुसज्जित किड्स जोन बनाया जा रहा है।