Thursday, September 21st, 2023

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और कंपनी खरीदी:रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल ने शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर्स का अधिग्रहण किया, 1,592 करोड़ रुपए में खरीदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल ने शनिवार को शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर्स (SPL) और शुभलक्ष्मी पॉलीटेक्स (SPTex) को खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल ने SPL और SPTex के पॉलिएस्टर कारोबार को 1,522 करोड़ रुपए और 70 करोड़ रुपए में खरीदा है।

यह डील कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) और SPL-SPTex के रिलेटेड लेंडर्स के अप्रूवल के अधीन है। SPL में लगातार हर साल लगभग 2,52,000MT पॉलीमर प्रोड्यूस करने की कैपेसिटी है। इसके अलावा SPL पॉलिएस्टर फाइबर, यार्न और टेक्सटाइल ग्रेड चिप्स भी प्रोड्यूस करती है।

अपने पॉलिएस्टर कारोबार में ग्रोथ करना चाहती है कंपनी:-

SPL की दाहेज (गुजरात) और सिलवासा (दादरा और नगर हवेली) में 2 प्रोडक्शन यूनिट हैं। इसके अलावा दाहेज में SPTex की भी एक प्रोडक्शन यूनिट है, जहां पर टेक्सचराइज्ड यार्न का प्रोडक्शन होता है। रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल अपने डाउनस्ट्रीम पॉलिएस्टर कारोबार में ग्रोथ की स्ट्रेटजी के तहत यह अधिग्रहण कर रही है।

2021 में SPL का टर्नओवर 1768 करोड़ रुपए रहा:-

फाइनेंशियल ईयर 2019, 2020 और 2021 में SPL का टर्नओवर 2702.50 करोड़, 2249.08 करोड़ और 1768.39 करोड़ रुपए रहा था। जबकि इसी अवधि में SPTex का टर्नओवर 337.02 करोड़, 338.00 करोड़ और 267.40 करोड़ रुपए रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.