भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने 23 हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। ये हेड कांस्टेबल ITBP के शिक्षा डिपार्टमेंट और स्ट्रेस कॉउंसलर के तौर पर काम करेंगे। आइए, इस भर्ती की डिटेल पर चलते हैं…
जरूरी तारीखें
- 13 अक्टूबर, 2022 से होगी फॉर्म भरने की शुरुआत
- 11 नवंबर, 2022 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
भर्ती का हिस्सा बनने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
एजुकेशन:
- कैंडिडेट साइकोलॉजी विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
- या फिर उसके पास बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग से मिलती-जुलती डिग्री होनी चाहिए।
एज लिमिट:
- कैंडिडेट की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
अप्लाई यहां करें:
- भर्ती के ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- इसके लिए आपको recruitment.itbpolice.nic.in वेबसाइट पर जाना है।
फीस:
- जनरल और ओबीसी कैंडिडेट के लिए 100 रुपए फीस है।
- महिला, एससी और एसटी कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देनी है।
सैलरी:
- सिलेक्टेड कैंडिडेट को 25500 से 81100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
भर्ती की पूरी प्रक्रिया:
- सबसे पहले PET यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा।
- फिर PST यानी फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट होगा।
- इसके बाद रिटेन टेस्ट
- फिर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
- आखिर में DME यानी डिटेल्ड मेडिकल परीक्षण होगा।