भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक आज, यानी 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 30 सितंबर तक चलेगी। इसके खत्म होने के बाद RBI 30 सितंबर को क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान करेगी। जानकारों के अनुसार RBI मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक में रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। उम्मीद है कि RBI रेपो रेट में 0.50% तक का इजाफा कर सकता है। फिलहाल रेपो रेट 5.40% है।