बैंक ऑफ बड़ौदा ने 346 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) और ऑपरेशंस हेड-वेल्थ के विभिन्न पदों को भरने के लिए निकाली गई है।
वैकेंसी डिटेल्स
- सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर : 320 पद
- ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर : 24 पद
- ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) : 1 पद
- ऑपरेशंस हेड-वेल्थ : 1 पद
- कुल पदों की संख्या : 346
योग्यता
- सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन।
- ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर: ग्रेजुएशन।
- ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड): ग्रेजुएशन।
- ऑपरेशंस हेड-वेल्थ: ग्रेजुएशन की डिग्री। प्रतिष्ठित कॉलेजों से एमबीए या समकक्ष डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा
- सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर: 24 से 40 साल।
- ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर: 23 से 35 साल।
- ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड): 31 से 45 साल।
- ऑपरेशंस हेड-वेल्थ: 35 से 50 साल।